बड़ी खबरः दशहरा मनाने के लिए मैदान में रखे पुतलों को आग लगाने की कोशिश, मचा हड़कंप

Edited By Vatika,Updated: 05 Oct, 2022 09:31 AM

fire in dussehra

जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

डेराबस्सी : यहां दशहरा मैदान में दशहरे के लिए रखे गए रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतलों में आग लगाने का प्रयास किया गया है, जिसके बाद कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। 

जानकारी के अनुसार आज दशहरा मनाने के लिए श्री रामलीला दशहरा मंडल कमेटी द्वारा आज दशहरा मैदान में  रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले रखे गए थे। गत रात शरारती तत्वों ने माहौल खराब करने के लिए पुतलों को आग लगाने की कोशिश की। इस घटना को लेकर कमेटी के सदस्यों में खासा रोष है। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि एस. एच.ओ. से उन्होंने कई बार अपील की कि 2 कर्मचारियों की ड्यूटी यहां लगा दी जाएं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई।

उन्होंने कहा कि जहां शरारती तत्वों ने पुतले जलाने की कोशिश की, वहीं मंच पर पथराव भी किया गया। कमेटी के सदस्यों ने आरोप लगाया कि प्रशासन भी ऐसे शरारती तत्वों के संपर्क में है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं के इस त्योहार को खराब करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!