फिरोजपुर पुलिस व आबकारी टीम को मिली सफलता, भारी मात्रा में लाहन बरामद

Edited By Sunita sarangal,Updated: 18 Dec, 2020 10:15 AM

ferozepur police and excise team recovered illegal liquor

52 हजार लीटर लाहन बरामद, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

फिरोजपुर(कुमार): थाना सदर फिरोजपुर और आबकारी विभाग की पुलिस ने फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव किलचे के सतलुज दरिया के एरिया में बड़ी रेड करते हुए 52 हजार लीटर लाहन बरामद की है। 

जानकारी देते हुए थाना सदर फिरोजपुर के ए.एस.आई. नेक सिंह ने बताया के आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली है कि मेजर सिंह, कुलवंत सिंह ,सैहबी और ईटू अवैध शराब निकालने और बेचने का धंधा करते हैं। नेक सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा आबकारी टीम को साथ लेकर जब रेड किया गया तो सतलुज दरिया के पुल के पार सरकंडों में पड़ी हुई लाहन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि नामजद चारों व्यक्ति पुलिस को देख कर फरार हो गए और पुलिस ने लाहन कब्जे में लेते हुए उन सभी के खिलाफ थाना सदर फिरोजपुर में आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। नामजद व्यक्तियों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा छापामारी की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!