Punjab : पंजाब के इस जिले में बड़ी वारदात, कलयुगी पिता ने बेटे पर की Firing

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Nov, 2024 06:34 PM

father shot his son in ferozepur

स्थानीय पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर उसे संपत्ति विवाद को लेकर लाईसेंसी पिस्टल से फायर कर उसे जान से मारने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना नं 1 की पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है।

अबोहर : स्थानीय पटेल नगर निवासी एक व्यक्ति ने अपने ही पिता पर उसे संपत्ति विवाद को लेकर लाईसेंसी पिस्टल से फायर कर उसे जान से मारने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित की शिकायत पर नगर थाना नं 1 की पुलिस ने उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर करते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयानों में जतिन्द्र सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने बताया कि उसकी माता की मौत हो चुकी है, जबकि उसके पिता ने दूसरा विवाह करवा लिया था। उसने बताया कि वह और उसका पिता एक ही मकान में अलग-अलग पोर्शन में रहते हैं। वह ऊपर के पोर्शन में रहता है और उसका पिता नीचे रहता है। उसके पिता के पास 8 एकड़ जमीन है जोकि वह ठेके पर देता है और उसकी कमाई में से उसे इसमें से एक रुपया भी नहीं देता।

जतिन्द्र ने बताया कि उसकी अपने चाचा से कोई बात हुई थी जिसे स्पष्ट करने के लिए वह गत सांय अपने चाचा के पास गया जिसे स्पष्ट करने के लिए उसके चाचा ने उसके पिता कुलवंत को फोन मिलाया। जिस पर उसका पिता वहां पर आया और उसे व उसकी पत्नी से अभ्रद भाषा का प्रयोग कर गालियां निकालते हुए घर से निकलने को कहा। जब वह अपनी पत्नी से चाबियां लेकर घर आकर अपने ऊपर वाले पोर्शन पर गया तो इतने में उसके पिता ने अपने लाईसेंसी पिस्टल से उस पर फायर कर दिया। जिससे वह बाल बाल बच गया।

पुलिस ने इस मामले में जतिन्द्र सिंह के बयानों पर कुलवंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जतिन्द्र सिंह ने कहा कि उसके पिता के पास पिस्टल है, जिससे उसकी जान को खतरा है। भविष्य में अगर उसे या उसकी पत्नी को कुछ होता है तो उसका पिता ही जिम्मेवार होगा। उसने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!