पिता बना हैवान, साजिश रच किया अपने ही बच्चों का कत्ल

Edited By Kalash,Updated: 04 Dec, 2021 12:13 PM

father became a giant conspired to kill his own children

एक वर्ष पहले दिसंबर 2020 में मासूम बच्चों का गला घोंट कर किए गए कत्ल के मामले को थाना पतारा की पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी बच्चे के पिता रणजीत मंडल पुत्र मदन मंडल निवासी गांव पटोरी जिला दरभंगा

जालंधर (महेश): एक वर्ष पहले दिसंबर 2020 में मासूम बच्चों का गला घोंट कर किए गए कत्ल के मामले को थाना पतारा की पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। इस मामले के मुख्य आरोपी बच्चे के पिता रणजीत मंडल पुत्र मदन मंडल निवासी गांव पटोरी जिला दरभंगा (बिहार) हाल निवासी अरमान नगर दकोहा और गांव कादियांवाली को उसकी मां वीना मंडल, भाई संगीत मंडल और बहन पूजा पत्नी जतिंदर कुमार जिता निवासी गांव जगराल थाना जमशेर जिला जालंधर समेत गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी रणजीत मंडल ने अपनी मां और बहन-भाई के साथ मिल कर 5 वर्ष की बच्ची अनमोल और 3 वर्ष के बेटे राकेश की गला घोंट कर कत्ल करने के बाद उनकी लाशों गांव तलहन के छप्पड़ में फैंक दी थीं।

यह भी पढ़ेंः सिद्धू मूसेवाला की एंट्री पर बुरे फंसे नवजोत सिद्धू

PunjabKesari

थाना पतारा के इंचार्ज रशपाल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ थाना पतारा में धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था। चारों आरोपियों की पुलिस द्वारा लगातार खोज की जा रही थी। रणजीत मंडल को माननीय अदालत की तरफ से पी.ओ. करार दिए जाने कारण उसके खिलाफ थाना पतारा में धारा 174-ए के अंतर्गत एफ.आई.आर. नंबर 90 अलग दर्ज की गई। उसे इस केस में भी गिरफ्तार किया गया है। थाना इंचार्ज रशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी रणजीत मंडल ने 7-8 महीने पहले मूल रूप में बिहार की रहने वाली सीमा कुमारी बेटी गणेश राव के साथ दूसरा विवाह भी करवा लिया था। उसी के साथ वह गांव कादियांवाली, थाना सदर जालंधर में रह रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!