FB पर ऑनलाइन होकर किसान ने निगली कीटनाशक दवा

Edited By Mohit,Updated: 01 Dec, 2019 09:58 PM

farmer tried to commit suicide

गांव ज्योदा के एक किसान ने जमीन छीने जाने व पुलिस द्वारा उसके खिलाफ ही मामला दर्ज............

चाऊके (रजिंद्र): गांव ज्योदा के एक किसान ने जमीन छीने जाने व पुलिस द्वारा उसके खिलाफ ही मामला दर्ज करवाने कारण कीटनाशक दवा निगलकर आत्महत्या करने की कोशिश की गई। फेसबुक पर ऑनलाइन होकर गांव ज्योदा के किसान सौदागर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह ने बताया कि वह एक गरीब किसान परिवार से संबंधित है। यूनियन ने मेरी बात सुनने की अपेक्षा बड़े जमीन मालिकों की बात पर ध्यान देते हुए उस पर मामला दर्ज करवा दिया है, जिससे परेशान होकर वह अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। 

PunjabKesari

इस दौरान उक्त व्यक्ति ने कई व्यक्तियों के नाम भी लिए। जब उक्त व्यक्ति ने ऑनलाईन होकर कीटनाशक दवा निगल ली तो मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। बाद में उसे प्राइवेट अस्पताल बठिंडा में रैफर कर दिया। थाना सदर गिल कलां के इंचार्ज ने कहा कि फिलहाल व्यक्ति बोलने की स्थिति में नहीं है। जब वह कोई बयान देगा तो अगली कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!