Edited By Urmila,Updated: 21 Feb, 2024 05:44 PM
![farmer suffers heart attack at toll plaza in punjab condition critical](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2024_2image_17_43_507601863kisan-ll.jpg)
भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के आह्वान पर बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित कालाझाड़ टोल प्लाजा पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह गंडूआ और जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है।
भवानीगढ़ (विकास मित्तल): भारतीय किसान यूनियन (एकता उगराहां) के आह्वान पर बठिंडा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित कालाझाड़ टोल प्लाजा पर मोर्चा जिला अध्यक्ष अमरीक सिंह गंडूआ और जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला के नेतृत्व में धरना दिया जा रहा है। आज 5वें दिन धरना जारी है। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल नजदीकी गांव राजपुरा के किसान शिंगारा सिंह (55) को कल दिल का दौरा पड़ा, जिसके चलते उन्हें पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
इस अवसर पर जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के राज्य प्रचार सचिव जगतार सिंह कालाझाड़ और ब्लॉक उपाध्यक्ष मंजीत सिंह घराचों ने केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों की निंदा की। नेताओं ने कहा कि अपने हक के लिए हरियाणा के बार्डर पर बैठे किसानों पर सरकार गोली चला रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार और हरियाणा की खट्टर सरकार ने किसानों पर हमला करना और जबरन वसूली बंद नहीं की तो संगठन की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। नेताओं ने कहा कि संगठन के निर्णय के अनुसार राज्य के टोल प्लाजा 22 फरवरी तक खुले रखे जायेंगे।
यूनियन के ब्लॉक प्रधान अजायब सिंह लक्खेवाल ने बताया कि मोर्चे में शामिल नजदीकी गांव राजपुरा के किसान शिंगारा सिंह (55) को कल दिल का दौरा पड़ने के कारण पटियाला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार वालों ने उनकी हालत गंभीर बताई है। इस मौके पर जिला नेता गोबिदर सिंह मंगवाल, रणजीत सिंह लोंगोवाल, जसवन्त सिंह तोलावाल, चरणजीत सिंह घनौड़, नायब सिंह गुजरां, करमजीत सिंह भलवान, बलबंत सिंह घनौरी, सुखपाल सिंह कणकवाल, हरजीत सिंह महिलां चौक, जसवीर सिंह गगड़पुर, प्रीतम सिंह लेहल कलां मौजूद थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here