दिल्ली मोर्चे में संघर्ष कर रहे समराला के किसान की मौत

Edited By Vatika,Updated: 30 Nov, 2020 12:55 PM

farmer died in kisan andolan

कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन दौरान संघर्ष कर रहे किसानों में शामिल समराला के नजदीकी गांव खट्टरां के किसान गज्जन सिंह (55) की मौत हो गई।

समराला (संजय गर्ग): कृषि बिलों के विरोध में दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन दौरान संघर्ष कर रहे किसानों में शामिल समराला के नजदीकी गांव खट्टरां के किसान गज्जन सिंह (55) की मौत हो गई। भारतीय किसान यूनियन एकता (सिद्धूपुर) का सक्रिय मैंबर यह किसान गत 24 नवंबर को ही घुलाल टोल प्लाज़ा से गए किसानों के पहले जत्थे में शामिल होते हुए दिल्ली में पहुंचा था।

कड़ाके की ठंड में भी अपने अन्य साथियों के साथ टिकरी बार्डर पर डटे हुए किसान गज्जण सिंह की शनिवार देर रात हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद बी.के.यू. सिद्धूपुर के ज़िला प्रधान बलबीर सिंह खीरनियां ने बताया कि पहले उन्हें नजदीकी एक प्राईवेट अस्पताल ले जाया गया लेकिन हालत ज़्यादा गंभीर होने पर उसे बड़े अस्पताल ले गए, जहां सुबह गज्जन सिंह ने दम तोड़ दिया।  किसान नेता स. खीरनियां ने कहा कि संघर्ष दौरान शहीद हुए अपने इस साथी किसान गज्जण सिंह की मृतक देह को पंजाब भेजने के प्रबंध यूनियन की तरफ से किए गए हैं और देर शाम तक उसका शव गांव खट्टरां में पहुंच जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!