श्री हरमंदिर साहिब से माथा टेककर लौट रहे परिवार की करेटा गाड़ी हादसाग्रस्त

Edited By Mohit,Updated: 01 Nov, 2020 08:40 PM

family car accident

आज शाम अमृतसर-जम्मू हाइवे पर गुरदासपुर से करीब 5 किलोमीटर पहले सनसिटी गार्डन................

गुरदासपुर (हरमन): आज शाम अमृतसर-जम्मू हाइवे पर गुरदासपुर से करीब 5 किलोमीटर पहले सनसिटी गार्डन नजदीक श्री हरमंदिर साहिब अमृतसर में नतमस्तक होकर आ रहे एक परिवार की तेज रफ्तार करेटा गाड़ी का संतुलन बिगड़ने के कारण हादसाग्रस्त हो गई। यह हादसा इतना जबरदस्त था कि संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलटियां खाती हुई खेतों तक पहुंच गई। जिस दौरान जहां गाड़ी का भारी नुक्सान हुआ है उसके साथ ही गाड़ी के चालक, 2 महिला सहित 4 व्यक्ति घायल हो गए। जबकि 2 बच्चे बाल-बाल बच गए।

देर शाम मौके पर पहुंचे पंजाब केसरी की टीम को जानकारी देते हुए कार सवार कवलजीत सिंह पुत्र नरिंजन सिंह निवासी जुग्याल ने बताया कि वह और उसका भाई अतिन्द्रपाल सिंह पुत्र नरिंजन सिंह, माता सतनाम कौर, उसकी भाभी सहित उनके 2 बच्चे अमृतसर में दरबार साहब से माथा टेककर अपनी करेटा कार में वापस जुग्याल जा रहे थे कि जब वह बब्बरी नजदीक पहुंचे तो पीछे से आई एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे ओवरटेक करने मौके साइड मार दी जिस कारण करेटा का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पलटियांं खाती हुई खेतों में पहुंच गई। 

इस दौरान गाड़ी चला रहे अतिन्द्रपाल सिंह सहित चारों को सिविल अस्पताल गुरदासपुर ले जाया गया, जहां से अंतिद्रपाल सिंह को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। दूसरी तरफ साइड मारने वाली कार का चालक रुकने की बजाय फरार हो गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!