Facebook व  Instagram हुआ ठप्प, यूजर्स परेशान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Mar, 2024 09:52 PM

facebook and instagram shut dow

सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक व इंस्टाग्राम की मंगलवार को दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गईं। फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया, जिसके चलते यूजर्स काफी परेशान दिखे।

पंजाब डैस्क :  सोशल मीडिया साइट्स फेसबुक व इंस्टाग्राम की मंगलवार को दुनियाभर में सेवाएं ठप हो गईं। फेसबुक का Login सेशन अचानक बंद हो गया, जिसके चलते यूजर्स काफी परेशान दिखे। यूजर्स ने सोशल मीडिया एक्स पर फेसबुक पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। भारतीय समयानुसार फेसबुक 8.52 मिनट पर ठप्प हुआ है। इसके साथ-साथ Instagram के भी डाऊन होने की शिकायत है। यूजर्स लगातार सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत कर रहे हैं। फेसबुक व इंस्टाग्राम के बंद हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक कंपनी की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। यूजर्स को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर एकाएक कैसे फेसबुक व इंस्टाग्राफ ठप्प हो गया। वहीं अब लगभग 1 घंटे तक फेसबुक व इंस्टाग्राम बंद रहने के बाद फिर से चालू हो गया है।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!