बहबलकलां-कोटकपूरा गोलीकांड- Ex MLA मनतार बराड़ की ब्लैंकेट बेल पर फैसला सुरक्षित

Edited By Suraj Thakur,Updated: 05 Mar, 2019 03:43 PM

ex mla mantar brar decision on blanket bail reserved

बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड में पूर्व अकाली विधायक मनतार बराड़ की ब्लैंकेट बेल पर फरीदकोट अदालत ने कल तक फैसला सुरक्षित रख लिया है।

फरीदकोट। बहबलकलां और कोटकपूरा गोलीकांड में पूर्व अकाली विधायक मनतार बराड़ की ब्लैंकेट बेल पर फरीदकोट अदालत ने कल तक फैसला सुरक्षित रख लिया है। कोटकपूरा गोलीकांड में मनतार बराड़ से SIT ने दो बार पूछताछ की है। एसआईटी ने पिछले साल 9 नवंबर को उनसे पूछताछ की थी। जिसके बाद हाल ही में उनसे फरीदकोट कैंप आफिस में SIT ने करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई।

बराड़ ने जिला एवं सेशन जज की अदालत में बीते शुक्रवार को ब्लैंकेट बेल हासिल करने के लिए याचिका दायर की थी। जस्टिस रणजीत सिंह आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वाले दिन 14 अक्तूबर 2015 को मनतार सिंह बराड़, डीजीपी पंजाब व मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गगनदीप सिंह बराड़ के साथ संपर्क में थे और उस दिन उनकी गगनदीप सिंह बराड़ के साथ चार बार फोन पर बात हुई थी। जिसके आधार पर उनसे एसआईटी पूछताछ कर रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!