बड़ी खबर: प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे पूर्व CM कैप्टन, कर सकते हैं कोई बड़ा ऐलान

Edited By Sunita sarangal,Updated: 26 Oct, 2021 12:36 PM

ex cm captain will hold a press conference can make announcement

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करेंगे। इस बात की जानकारी कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने की है। रवीन ठुकराल ने कॉन्फ्रेंस के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है।

चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल सुबह 11 बजे चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधन करेंगे। इस बात की जानकारी कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने की है। रवीन ठुकराल ने कॉन्फ्रेंस के संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कॉन्फ्रेंस का सीधा प्रसारण उनके फेसबुक पेज पर किया जाएगा। रवीन ने साथ ही यह भी कहा कि नई पार्टी के ऐलान बारे में कुछ नहीं बोल सकते, क्योंकि यह कैप्टन साहिब का अधिकार क्षेत्र है।

PunjabKesari

यह भी पढ़ेंः पुलिस को मिली बड़ी सफलता : लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

आपको बता दें कि पिछले काफी दिनों से कैप्टन अमरिंदर सिंह चर्चा का विषय बने हुए हैं। चाहे वह अरूसा आलम को ले कर हो या नई पार्टी बनाने को लेकर। सूत्रों के अनुसार इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से यह आशा लगाई जा रही है कि शायद कैप्टन अमरिंदर सिंह 27 अक्तूबर, 2021 को अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। इस अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि राजनीति में कुछ बड़ा हो सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!