पंजाब की पोल्ट्री में Bird Flu की Entry, इस जिले का सैंपल Positive!

Edited By Vatika,Updated: 15 Jan, 2021 12:33 PM

entry of bird flu in poultry in punjab

बर्ड फ्लू को लेकर अभी तक सेफ चल रहा पंजाब इसकी चपेट में आ गया है।

जालंधरः बर्ड फ्लू को लेकर अभी तक सेफ चल रहा पंजाब इसकी चपेट में आ गया है। पंजाब के मोहाली से पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू पाया गया है, जिसके बाद प्रशासन ने हड़कंप मच गया है।

पोल्ट्री में बर्ड फ्लू की मौजूदगी का यह पहला केस है। बेशक अधिकारिक तौर पर  जालंधर से नोर्थ इंडिया की लैब में इसकी पुष्टि नहीं की गई लेकिन सूत्रों ने इस खबर की पुष्टि की है। सूत्रों का कहना है कि यह सैंपल अगली जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे, जहां से बर्ड फ्लू की पुष्टि की जाएगी। इससे पहले पंजाब के रूपनगर से भी बत्तख में बर्ड फ्लू के लक्ष्ण पाए गए थे लेकिन पोल्ट्री में यह पहला केस है। मोहाली का यह बहरा गांव तहसील डेरा बस्सी है जहां पर रॉयल पोल्ट्री फार्म से लिए गए सैंपल में बर्ड फ्लू के लक्ष्ण पाए गए है।

यह इलाका हरियाणा के बरवाला गांव के बिल्कुल पास पड़ता है। बरवाला वहीं इलाका है, जहां पर सबसे पहले बर्ड फ्लू के केस आए थे। वहीं गुरुवार को मोहाली के श्मशानघाट में 7 कौऐ मृत मिले। श्मशानघाट के कर्मचारियों ने बताया कि परिसर में सुबह 4 कौए मृत पड़े और 3 की आखिरी सांस चल रही थी लेकिन 11 बजे तक मर चुके थे। मरे हुए कावों को जंगली जीव विभाग के कर्मचारियों की तरफ से उठवाकर पशुपालन विभाग की बलौंगी स्थित डिस्पैंसरी पहुंचाया गया, जहां सैंपलों को जांच के लिए जालंधर की लैबारटरी में भेजा गया।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!