क्लास रूम में दाखिल होकर अध्यापक से की मारपीट, पढ़ें खबर

Edited By Urmila,Updated: 26 Feb, 2022 03:33 PM

entering the class room assaulted the teacher read the news

थाना सिटी पुलिस ने अबोहर रोड स्थित पंजाब पब्लिक स्कूल के अध्यापक विजय कुमार की क्लास रूम में दाखिल होकर मारपीट करने के आरोप में बच्चों के पिता खिलाफ मामला दर्ज किया...

श्री मुक्तसर साहिब (पवन तनेजा, खुराना): थाना सिटी पुलिस ने अबोहर रोड स्थित पंजाब पब्लिक स्कूल के अध्यापक विजय कुमार की क्लास रूम में दाखिल होकर मारपीट करने के आरोप में बच्चों के पिता खिलाफ मामला दर्ज किया है। मुलजिम अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। अध्यापक विजय कुमार ने बताया कि वह पंजाब पब्लिक स्कूल में मुख्य अध्यापक है। हाल ही में नर्सरी क्लास में पढ़ते बच्चे अमित को छोड़ने उसके दादा जी आए थे। परिवार ने बच्चों को स्कूल के गेट पर ही छोड़ना है परन्तु दादा जी के मना करने के बावजूद वह स्कूल के अंदर आ गए।

यह भी पढ़ें खबरः यूक्रेन में फंसे फाजिल्का निवासियों के लिए जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

इस दौरान बच्चों के दादा को 350 रुपए की बकाया फीस जमा करवाने के लिए कहा गया। बच्चे का दादा यह कह कर वापिस चले गए कि उसने फीस जमा नहीं करवानी। वह बच्चे को भी अपने साथ ले गए। इससे थोड़ी देर बाद ही बच्चे का पिता भी स्कूल आए। वह जबरदस्ती क्लास रूम में दाखिल हुआ और उसकी मारपीट की। कोलाहल सुनकर जब स्कूल का और स्टाफ आया तो वह उसे देख लेने की धमकी देकर वहां से चला गया। पुलिस ने केवल खिलाफ केस दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!