Edited By Kalash,Updated: 24 Nov, 2025 11:01 AM

अमृतसर के रइया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : अमृतसर के रइया में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। इस दौरान एक गैंगस्टर ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि दुकानदार की हत्या के मामले में नामजद गैंगस्टर इस मुठभेड़ के दौरान ढेर हो गया। वहीं वारदात के समय उसके साथ मौजूद एक अन्य साथी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
वहीं इस मुठभेड़ के दौरान एक ए.एस.आई भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घायल ए.एस.आई की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here