Edited By Kalash,Updated: 02 Aug, 2025 12:27 PM

उनकी ओर से पूरी तरह मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन भरते हैं।
पटियाला/सनौर (मनदीप जोसन): पी.एस.पी.सी.एल. अधिकारियों ने बताया कि किसी भी उपभोक्ता को नया कनेक्शन देने से इनकार नहीं किया जाएगा। वह उपभोक्ता जो स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ हैं, उनकी सहायता के लिए मोहाली और जीरकपुर डिवीजनों में समर्पित हैल्प डेस्क पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं, जहां पी.एस.पी.सी.एल. स्टाफ आवेदन ऑनलाइन जमा कराने के साथ-साथ उन लोगों को पूरी सहायता प्रदान करता है जो डिजीटल प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से नेविगेट करने में असमर्थ हैं।
पी.एस.पी.सी.एल. दफ्तरों में आने वाले उपभोक्ताओं को हैल्प डेस्क कर्मचारियों द्वारा मार्गदर्शन और सहायता दी जाती है, जो या तो उन्हें स्वयं ऑनलाइन आवेदन करने में मदद करते हैं या उनकी ओर से पूरी तरह मुफ्त में ऑनलाइन आवेदन भरते हैं। इस प्रक्रिया का उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ाना, बिचौलियों को खत्म करना और नए आवेदकों के शोषण को रोकना है। इसके अलावा, माननीय पी.एस.पी.सी.एल द्वारा जारी किए गए नवीनतम सप्लाई कोड 2024 के अनुसार सभी घरेलू सप्लाई (डी.एस.) कनैक्शनों के लिए टेस्ट रिपोर्ट जमा कराना अनिवार्य है। पहले, 20 किलोवाट तक के लोड के लिए ऐसी रिपोर्टों की आवश्यकता नहीं थी। पी.एस.पी.सी.एल. इस संबंध में जरूरी समीक्षा और राहत हेतु मामला रेगुलेटर के पास उठा रहा है।
इस अवसर पर इंदरपाल सिंह, डायरेक्टर डिस्ट्रीब्यूशन ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी शिकायत को व्हाट्सएप नंबर 96461-75770 या पोर्टल के माध्यम से सीधे सूचित किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि जमा कराए गए प्रत्येक ऑनलाइन आवेदन के लिए उपभोक्ता को एक विशेष एस.एम.एस. लिंक भेजा जाता है, जिससे वे प्रक्रिया के दौरान हुए किसी भी भ्रष्टाचार या परेशानी की घटना की सीधे रिपोर्ट कर सकते हैं। यदि कोई भी कर्मचारी किसी प्रकार की लापरवाही में शामिल पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here