नौजवान का लिफ्ट में सिर आ जाने कारण मौत

Edited By Updated: 19 May, 2017 07:00 PM

due head injury in the elevator of the young man

स्थानीय शहर की एक कपड़ा गोदाम की लिफ्ट में फंस कर मुलाजिम...

बुढलाडा(मनचंदा): स्थानीय शहर की एक कपड़ा गोदाम की लिफ्ट में फंस कर मुलाजिम की मौत हो गई है। उसको जख्मी हालत में अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसको मृतक करार दे दिया। पुलिस ने इस की जांच शुरू कर दी है और उस के बाद मुलाजिम की मौत को लेकर कार्यवाही की जाएगी।  

 

जानकारी के अनुसार बुढलाडा की के.एम टेक्स्टाईल के गोदाम में शुक्रवार की दोपहर वहां काम करता मुलाजिम सतीन्द्र शर्मा उर्फ शैंटी (19) पुत्र राजेश कुमार निवासी वार्ड नंबर 9, बुढलाडा उक्त टेक्स्टाईल के गौशाला रोड पर स्थित गोदाम में कपड़ा लेने गया। जब वह गोदाम की लिफ्ट पर चढ़ा तो नीचे देखते समय उसका सिर लिफ्ट के एक कोने में आ गया। जख्मी हालत में उसको मुश्किल के साथ लिफ्ट में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना सीटी बुढलाडा के प्रमुख रणबीर सिंह भलवान ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!