सहयोगी महिला को निकालता है गंदी गालियां, नशे में धुत्त रहता है ये टीचर, वीडियो वायरल

Edited By Vaneet,Updated: 04 Feb, 2020 03:57 PM

drunken teacher female teacher was abused video viral

गुरदासपुर के गांव भैणी पस्वाल के सरकारी स्कूल के एक अध्यापक की सोशल मीडिया पर ...

गुरदासपुर(गुरप्रीत चावला): गुरदासपुर के गांव भैणी पस्वाल के सरकारी स्कूल के एक अध्यापक की सोशल मीडिया पर वीडियो खूब वायरल हो रही है, जो नशे की हालत में स्कूल की एक महिला अध्यापक के साथ गाली-गलौच करता तथा उसे गोली मारने की धमकी देता नजर आ रहा है।

बता दें कि यह शराबी अध्यापक गुरजीत सिंह अपने बेटे की शादी इस महिला अध्यापक के साथ करवाना चाहता था। लेकिन महिला अध्यापक ने शादी से इंकार कर दिया था और अपने घर वालों की पसंद से कहीं और शादी कर ली थी। इसी बात की रंजिश के चलते यह महिला अध्यापक को पहले भी परेशान करता आ रहा था। कल सुबह इसने स्कूल में आकर इस महिला अध्यापक के साथ गाली गलौच किया और गोली मारने की धमकी दी।

जानकारी देते हुए महिला अध्यापक सुखबीर कौर ने बताया कि उनके स्कूल में गुरजीत सिंह पंजाबी का अध्यापक है। वह 5 दिन की छुट्टी पर है और कल सुबह वह शराबी हालत में स्कूल में आकर उसके साथ गाली-गलौच कर उसे गोली मारने की धमकी देने लगा जिसका उसने वीडियो बना लिया। महिला अध्यापक सुखबीर कौर ने बताया कि कुछ महीने पहले इस अध्यापक ने कहा था कि वह अपने बेटे के शादी मुझसे करवाना चाहता है। लेकिन मैंने मना कर दिया था। इसी रंजिश के चलते वह उसे परेशान करता आ रहा है। 

कल उसने शराबी हालत में स्कूल में आकर बच्चों के सामने उसे गंदी गालियां निकाली और गोली मारने की धमकी दी। महिला की मांग है कि वह प्रग्नेंट है और उसे इस अध्यापक की तरफ से परेशान किया जा रहा। इसलिए इस पर सख्त कारवाई की जाए। वहीं इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसके जांच अधिकारी निर्मल सिंह ने स्टाफ और बच्चों के बयान दर्ज कर लिए हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!