एक साथ नशा करने के बाद दोस्त की बिगड़ी हालत, इलाज न मिलने पर किया ये कांड

Edited By Kalash,Updated: 03 Jun, 2024 01:54 PM

drugs overdose death case

इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित श्मशानघाट के कमरे में मिली 21 साल के करन भट्टी की लाश के मामले में पुलिस ने तथा कथित आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधर : इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित श्मशानघाट के कमरे में मिली 21 साल के करन भट्टी की लाश के मामले में पुलिस ने तथा कथित आरोपी राजा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने पर राजा ने माना कि जब दम तोड़ने से पहले वह करन के साथ था।पुलिस सूत्रों की मानें तो राजा ने कबूला है कि उसने व करन उर्फ नन्नू ने एक साथ नशा किया था। नशा करने के बाद करन की हालत बिगड़ गई। वह उसे बाइक पर बैठा कर इलाज के लिए डॉक्टरों के पास ले जाता रहा लेकिन किसी ने इलाज नहीं किया। 

काफी देर तक घूमते रहने के कारण करन का एक पैर सड़क पर घिसटता चला गया और वह बेसुध था। उसने इस दौरान अपने दोस्त को फोन किया कि करन के पैर पर चोट लगी है, उसके पट्टी करवानी है लेकिन मदद के लिए कोई रास्ता नहीं खुला पाया तो वह श्मशान घाट के कमरे में करन को ले गया और उसे वहीं छोड़ कर खुद चला गया। हालांकि उसने नशे की बात भी दोस्त को नहीं बताई थी। राजा ने कहा कि जब वह उसे छोड़ कर भागा तो करन की सांसे चल रही थी। उसके बाद उसने फोन बंदकर दिया था। बताया जा रहा है कि 2 दिन तक गायब रहने के बाद संतोखपुरा के लोगों ने राजा को इलाके में घूमता देख पुलिस को सूचना दी जिसके बाद राजा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। अब करन द्वारा नशा करने की बात को पुलिस क्रॉस करेगी। करन के जानकार बता चुके हैं कि वह नशा करता ही नहीं था। ऐसे में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिससे पता लगेगा कि राजा झूठ बोल रहा है या सच।

उधर करन के परिजन राजा पर हत्या करने के आरोप लगा रहे हैं। देर रात पुलिस राजा की गिरफ्तारी दिखा सकती है। बताया जा रहा है कि राजा नाम के युवक के खिलाफ भोगपुर में स्नैचिंग का केस दर्ज है। राजा के अनुसार अगर वह डॉक्टरों के पास करन को लेकर गया था तो किसी भी डॉक्टर ने उसका इलाज किया होता या फिर पुलिस को सूचना दी होती तो शायद करन की जान बचाई जा सकती थी।

बता दें कि 31 मई को इंडस्ट्रियल एस्टेट में स्थित श्मशानघाट के कमरे में से तीन बहनों के इकलौते भाई करन उर्फ नन्नू भट्टी पुत्र अशोक भट्टी निवासी दुर्गा कालोनी संतोखपुरा का शव मिला था। करन के एक पैर का जूता पंजे से फटा हुआ था और उंगलियां भी क्षतिग्रस्त मिली थी। करन की बहन और मां विदेश में है जबकि जैसे ही पुलिस ने उसके घर सूचना दी तो पता लगा कि राजा ही करन को घर से बुला कर अपने साथ ले गया था जो रात से ही गायब था। करन की मां भी विदेश से लौट चुकी हैं और राजा पर हत्या के आरोप लग रहे हैं। फिलहाल इन आरोपों की जांच की जा रही है।

जिस व्यक्ति का खाली प्लाट से शव मिला उसका भी जानकार निकला राजा

सूत्रों की मानें तो राजा नाम का आरोपी कमलजीत उर्फ अजय का भी जानकार निकला है। जैसे ही अजय के रिश्तेदार थाना आठ आए तो उन्होंने राजा को देख लिया। वह पुलिस को कहने लगे कि यह भी अजय के साथ होता था। पुलिस ने पूछा तो राजा ने बताया कि वह अजय को जानता था। साफ है कि दोनों नशा करते थे, जिसके कारण एक दूसरे को जानते थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!