चुनाव ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी का इस हालत में मिला श'व, फैली सनसनी

Edited By Urmila,Updated: 02 Jun, 2024 09:13 AM

body of a policeman posted on election duty was found in this condition

लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव कर्मियों के साथ तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी हथियार से गोली लग गई।

तरनतारन (रमन): लोकसभा चुनाव के दौरान चुनाव कर्मियों के साथ तैनात एक सुरक्षा कर्मचारी को संदिग्ध परिस्थितियों में सरकारी हथियार से गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सिटी पट्टी की पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कुलजीत सिंह इलियास उर्फ कुलबीर सिंह पुत्र सेवा सिंह निवासी गहरी मंडी जिला अमृतसर पुलिस लाइन तरनतारन में ए.एस.आई. के पद पर तैनात था और अपने विधानसभा हलका पट्टी में चुनाव कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पर तैनात था।

गत दिन जब एक निजी कॉलेज में चुनाव कर्मचारियों को ई.वी.एम. व अन्य सामग्री दी जा रही थी तो उक्त कर्मचारी की ड्यूटी गांव राडालके में लगाई गई थी। जब चुनाव कर्मचारियों ने उक्त कर्मचारी को भेजने के लिए उसकी तलाश शुरू की तो निजी कॉलेज के पास एक हवेली से उसका खून से लथपथ शव बरामद हुआ। पुलिसकर्मी के सिर में गोली लगी थी और उसके पास सरकारी हथियार भी था। अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त कर्मचारी की मौत अचानक गोली लगने से हुई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!