चिट्टे की ओवरडोज से युवक की हालत बिगड़ी

Edited By Vatika,Updated: 05 Dec, 2019 10:35 AM

drug overdose 1 injured

जी.टी. रोड पर एक कैंटर में चिट्टे की ओवरडोज लेने के कारण एक युवक की हालत बिगड़ गई। उक्त युवक को नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

बठिंडा (परमिंद्र): जी.टी. रोड पर एक कैंटर में चिट्टे की ओवरडोज लेने के कारण एक युवक की हालत बिगड़ गई। उक्त युवक को नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के सदस्यों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस संबंधी जानकारी देते संस्था के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि अदालत परिसर के नजदीक खड़े एक कैंटर में उक्त युवक ने चिट्टे की ओवरडोज ले ली। इसकी डोज लेते ही उसकी हालत इतनी खराब हो गई । मौके पर संस्था सदस्यों ने युवक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। फिलहाल युवक को होश नहीं आया जिस कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!