Indo Pak सरहद पर फिर दाखिल हुआ पाक ड्रोन, BSF ने की फायरिंग

Edited By Vatika,Updated: 02 Jul, 2022 03:24 PM

drone in indo pak border

सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान की गलत हरकतों

 खेमकरणः सरहद पर तैनात बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा पड़ोसी देश पाकिस्तान की गलत हरकतों पर नजर रखी जा रही है। इसके बावजूद पाक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। हर बार की तरह गत देर रात भी करीब 2 बजे बी.ओ.पी.  नूरवाला से पाकिस्तानी ड्रोन दाखिल होने की सूचना मिली। बी.एस.एफ. बटालियन 103 के जवानों ने पाकिस्तान द्वारा किसी उड़नशील वस्तु की आवाज सुनी।

आवाज सुनते ही हरकत में आए बी.एस.एफ. बटालीयन 103 के जवानों ने बी.ओ.पी, नूरवाला के पिल्लर नंबर 170/38 द्वारा करीब 25 ग्राऊंड फायर किए।फायरिंग की आवाज सुनकर ड्रोन ने पाकिस्तान की तरफ रुख कर लिया। ड्रोन आने के बाद पंजाब पुलिस और बी.एस.एफ. के उच्च अधिकारियों ने जवानों से मिलकर सर्च अभियान चलाया। सर्च अभियान दौरान अधिकारियों को किसे किसम की कोई संदिग्ध वस्तु प्राप्त नहीं हुई। 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!