डोना Murder Case: मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Edited By swetha,Updated: 24 Sep, 2019 11:20 AM

अजय कुमार डोना मर्डर केस में भगौड़े आरोपी अर्जुन सहगल को आखिरकार जालंधर देहाती पुलिस तथा सी. आई. ए. स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है।

जालंधरःअजय कुमार डोना मर्डर केस में भगौड़े आरोपी अर्जुन सहगल को आखिरकार जालंधर देहाती पुलिस तथा सी. आई. ए. स्टाफ ने गिरफ्तार कर लिया है। मुलजिम अर्जुन सहगल को आदमपुर के मदारां बस स्टैंड से काबू कर 9 एम.एम. की पिस्तौल और 5 गोलियां बरामद की है। अर्जुन सहगल सुखी धीरोवालिया, सूरज बलौचिया और शेरू आदमपुरिया गैंग को भी चला रहा था।
 
एस.एस.पी. नवजोत माहल ने बताया कि सिद्धार्थ सहगल उर्फ अर्जुन सहगल पुत्र अश्वनी सहगल निवासी सैंट्रल टाऊन बारे सी.आई.ए. स्टाफ के इंचार्ज शिव कुमार को इनपुट मिले थे। इस पर पुलिस अधिकारी शिव कुमार ने तुरंत अपनी टीम के साथ मदारां बस स्टैंड में नाकेबंदी कर ली। जैसे ही अर्जुन सहगल ने पुलिस को देखा तो उसने भागने की कोशिश की परन्तु पुलिस ने उसे काबू कर 9 एम.एम. की पिस्तौल 5 गोलियां बरामद की। पूछताछ में पता लगा कि अर्जुन ने उक्त पिस्तौल यू.पी. से 32 हजार में मंगवाई थी। अर्जुन सहगल कई मामलों में भगौड़ा है । पुलिस को उसकी काफी समय से तलाश थी। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 27 जुलाई 2018 को रामा मंडी में अजय कुमार डोना की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। थाना रामा मंडी में उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था।  
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!