6 महीने पहले हुई थी शादी, अब संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

Edited By Vatika,Updated: 31 Jul, 2026 03:30 PM

murder news moga

जिले के निहाल सिंह वाला के पत्तों हीरा सिंह लिंक रोड पर शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में

मोगा: जिले के निहाल सिंह वाला के पत्तों हीरा सिंह लिंक रोड पर शुक्रवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरसिमरत सिंह पुत्र दिलजीत सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक की शादी करीब 6 महीने पहले ही हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके अलावा गांव की पंचायत के प्रतिनिधि, सरपंच अमनदीप सिंह और एसआई प्रीतम सिंह भी मौके पर मौजूद रहे।  पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!