दोमोरिया पुल की ओर आने वाले दे ध्यान! लोगों को मिली बड़ी राहत

Edited By Urmila,Updated: 21 Mar, 2025 01:54 PM

domoria bridge people got a big relief

हलका उत्तरी के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानीय दोमोरिया पुल के एक ओर की यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है।

लुधियाना (विक्की): हलका उत्तरी के निवासियों को बड़ी राहत देते हुए स्थानीय दोमोरिया पुल के एक ओर की यातायात को फिर से शुरू कर दिया गया है। विधायक मदन लाल बग्गा और नगर निगम कमिश्नर आदित्य डचवाल ने संयुक्त रूप से इस पुल का उद्घाटन किया। विधायक बग्गा ने बताया कि नवीनीकरण कार्यों के कारण दोमोरिया पुल की आवाजाही पिछले लगभग 4 महीनों से बंद थी जिससे स्थानीय व्यापारियों और निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

पुल के बंद होने के कारण स्थानीय बाजारों की व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। व्यापारियों और स्थानीय लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुल के एक ओर की यातायात को सुचारू करने का निर्णय लिया गया, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। 

विधायक ने कहा, "व्यापारियों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए इस परियोजना के काम में तेजी लाई गई, ताकि यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सके और लोगों को असुविधा न हो।" नगर निगम कमिश्नर आदित्य डचवाल ने कहा, "पुल के एक ओर की आवाजाही शुरू होने से व्यापारिक गतिविधियां सामान्य हो सकेंगी और लोगों का समय भी बचेगा।" 

विधायक बग्गा ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों की सरकार है और लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में यह पुल लोगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!