बीमारियों का खतरा दूर करने के लिए डॉक्टरों ने दी ये सलाह, आप भी पढ़ें

Edited By Kalash,Updated: 12 Oct, 2025 05:23 PM

doctors advise to reduce the risk of disease

महिलाओं को खासतौर से जागरूक होना होगा, जो पूरे घर का ख्याल रखती हैं पर खुद का नहीं।

पठानकोट (आदित्य): सिविल अस्पताल पठानकोट में हड्डियों के स्पेशलिस्ट डॉ. शैरीन धीमान व हड्डियों के माहिर डॉ. पुनीत शर्मा ने लोगों को बीमारियों का खतरा दूर करने के लिए हड्डियों का ध्यान रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बदलते लाइफ स्टाइल और जंक फूड के अत्यधिक सेवन से समय से पूर्व युवाओं और बच्चों की हड्डियां कमजोर हो रही हैं। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हड्डियों को मजबूत होना जरूरी है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। 35 साल की उम्र के बाद शरीर में कैल्शियम की कमी होना स्वाभाविक है, जिसका असर हड्डियों और दांतों पर सबसे ज्यादा पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बोन हैल्थ का ख्याल रखने के लिए कैल्शियम के साथ विटामिन डी की भी जरूरत होती है। हड्डियों में होने वाले दर्द से बचने, हड्डियों को टूटने से बचाने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी खतरनाक बीमारियों के खतरे को दूर करने के लिए आपको अपनी हड्डियों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। बच्चों की हड्डियों के सही विकास के लिए कैल्शियम और विटामिन डी बहुत जरूरी है।

उन्होंने बताया कि स्कूल, कॉलेज घर और कार्यालय में ज्यादातर समय बिताने के कारण बच्चों से लेकर युवा वर्ग नियमित एक्सरसाइज, खेलकूद से दूर हो जाते हैं, जिससे उनको धूप नहीं मिलती, जिसमें विटामिन डी होता है, जो नहीं मिलता तो हड्डियां कमजोर होती जाती हैं। उन्होंने कहा कि हड्डियों के स्वास्थ्य को लेकर महिलाओं को खासतौर से जागरूक होना होगा, जो पूरे घर का ख्याल रखती हैं पर खुद का नहीं।

उन्होंने कहा कि हड्डियों के लिए जरूरी आहार जैसे दूध और इसके उत्पाद, दाल, हरी सब्जियां खाने में लेना चाहिए। अगर शाकाहारी नहीं हैं तो रोज एक अंडा आदि खाना चाहिए। महिलाओं को ज्यादा प्रोटीन कैल्सियम और विटामिन-डी की जरूरत है। हड्डियों के स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं देने के कारण ही ज्यादातर महिलाएं उम्र बढ़ने पर घुटने और मांस पेशियों के दर्द से परेशान रहती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!