पंजाब में 11 करोड़ की दिवाली बंपर लॉटरी जीतने वाला शख्स लापता, तलाश जारी

Edited By Vatika,Updated: 01 Nov, 2025 03:59 PM

diwali lottery bumper 2025 result

: पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी में 11 करोड़ रुपए का इनाम

बठिंडा: पंजाब सरकार की दिवाली बंपर लॉटरी में 11 करोड़ रुपए का इनाम बठिंडा के एक व्यक्ति के नाम निकला है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इनाम जीतने वाला व्यक्ति अब तक लापता है।

बठिंडा के लॉटरी विक्रेता ने बताया कि यह टिकट उनकी एजेंसी से बेची गई थी। इस टिकट पर 11 करोड़ रुपए का पहला इनाम निकला है। लेकिन टिकट खरीदने वाला व्यक्ति अब तक उनके पास नहीं पहुंचा है। लॉटरी विक्रेता ने कहा कि वे टिकट खरीदने वाले व्यक्ति को ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

इस घटना ने बठिंडा और आसपास के इलाकों में लोगों की दिलचस्पी बढ़ा दी है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि आखिर 11 करोड़ रुपए का भाग्यशाली विजेता कौन है, और किसकी किस्मत ने एक झटके में करवट बदल ली।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!