10 साल की बच्ची द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी

Edited By Tania pathak,Updated: 28 Jun, 2020 12:19 PM

disappearance of sri guru granth sahib by a 10 year old girl

गुरू घर के ग्रंथी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 27 जून की सुबह को वह गुरूघर में सुबह नित्य नियम की समाप्ति करने के बाद जब अपने कमरे में चले गया तो करीब पौने छह बजे गाँव की ही 10 वर्षीय लड़की

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानिय शहर के पास के गाँव रामपुरा में दलित वर्ग की एक 10 वर्षीय छोटी बच्ची की तरफ से गाँव के गुरूघर में श्री गरू ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप की बेअदबी किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना संबंधी जानकारी देते गुरू घर के ग्रंथी मनप्रीत सिंह ने बताया कि 27 जून की सुबह को वह गुरूघर में सुबह नित्य नियम की समाप्ति करने के बाद जब अपने कमरे में चले गए तो करीब पौने छह बजे गाँव की ही 10 वर्षीय लड़की की तरफ से गुरूघर के पालकी घर अंदर जा कर श्री गुरु ग्रंथ साहब जी के पवित्र स्वरूप के 7 पन्नों की बेअदबी करके इस घटना को अंजाम दिया गया। ग्रंथि सिंह ने बताया कि उक्त लड़की करीब 1 महीने से ही गुरू घर में आने लगी थी। उन्होंने बताया कि उनके पाठ करके जाने के बाद गाँव का एक ओर निवासी मकन्द सिंह ने जब अंदर जा कर देखने से उनको घटना का पता चला। जिस के बाद गुरू घर में लगे सीसीटवी कैमरों को देखने के बाद बच्ची इस घटना को अंजाम देती सामने आई।

इस घटना का पता चलते ही आज जांच के लिए एसपीडी हरिन्दर सिंह, एसपीएच सरनजीत सिंह, डीएसपी भवानीगढ़ गोबिन्दर सिंह, स्थानिय थाना प्रमुख रमनदीप सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने मौके पर पहुँच कर घटना की जांच शुरू करते बेअदबी की घटना को अंजाम देने वाली लड़की और उसके माँ बाप को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!