पंजाबी आ गए ओए... Diljit Dosanjh ने फिर रचा इतिहास, फैंस को दी Good News

Edited By Kamini,Updated: 29 Oct, 2025 06:33 PM

diljit dosanjh created history again

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा इतिहास रच दिया है।

पंजाब डेस्क : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा इतिहास रच दिया है। मिली जानकारी के अनुसार दिलजीत दोसांझ का हाल ही में रिलीज हुया नया एल्बम 'Aura' विश्व संगीत जगत की सबसे प्रतिष्ठित सूची, बिलबोर्ड 200 एल्बम चार्ट में अपनी जगह बना चुका है।

दिलजीत दोसांझ का एल्बम 'Aura' इस चार्ट में सीधे 39वें स्थान पर आ गया है। दिलजीत दोसांझ अब उन चुनिंदा भारतीय कलाकारों में शामिल हो गए हैं जिनके एल्बम बिलबोर्ड चार्ट में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इससे पहले, उनके एल्बम 'बॉर्न टू शाइन' और 'गोट' ने भी उनके करियर में मील के पत्थर जोड़े थे।'

PunjabKesari

दिलजीत दोसांझ ने खुद दी जानकारी

दिलजीत दोसांझ ने खुद सोशल मीडिया के जरिए प्रशंसकों को एल्बम की इस बड़ी सफलता की जानकारी दी। उन्होंने 'X' (एक्स) प्लेटफॉर्म पर बिलबोर्ड चार्ट का एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा: "AURA ALBUM 💿 BILLBOARD TE 😈"। इस घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

आपको बता दें कि, यह एल्बम 15 अक्टूबर को रिलीज हुआ था और इसमें कुल 10 गाने शामिल हैं। इन गानों में 'सेनोरिटा', 'कुफ्र', 'यू एंड मी', 'चार्मर', 'बैन', 'बल्ले बल्ले', 'गुंडा', 'माहिया', 'ब्रोकन सोल' और 'गॉड ब्लेस' शामिल हैं। इस एल्बम में पारंपरिक पंजाबी बीट्स और आधुनिक साउंडस्केप्स का मिश्रण है, जिसकी वजह से यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!