Canada से पंजाब आई NRI महिला की बेरहमी से ह/त्या! हाथ-मुंह बांध कर...

Edited By Kalash,Updated: 02 Feb, 2026 12:04 PM

canada nri murder

खन्ना के नई आबादी इलाके में 81 साल की बुजुर्ग एन.आर.आई. महिला की हत्या का मामला सामने आया है

खन्ना (विपन): खन्ना के नई आबादी इलाके में 81 साल की बुजुर्ग एन.आर.आई. महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। मृतका की पहचान जगपाल कौर पत्नी सुरजीत सिंह के तौर पर हुई है, जो रिटायर्ड अध्यापिका थी और लंबे समय तक कनाडा में रह चुकी थी।

सूत्रों के मुताबिक, महिला की हत्या रात के समय की गई। मृतका के हाथ और मुंह बंधे हुए थे, जिससे योजना के तहत की गई हत्या का अंदेशा जताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही एस.पी. (डी) पवनजीत चौधरी, डी.एस.पी. विनोद कुमार और एस.एच.ओ. सिटी-1 पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम द्वारा सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं।

एस.पी. (डी) पवनजीत चौधरी ने बताया कि 112 पर मिली शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है और हर एंगल से CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही मामला ट्रेस कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!