Actor Dharmendra का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट वायरल, फैंस भावुक...

Edited By Kamini,Updated: 24 Nov, 2025 03:20 PM

dharmendra s last instagram post goes viral

धर्मेंद्र के निधन से पहले का उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है जोकि काफी वायरल हो रहा है।

पंजाब डेस्क : बॉलीवुड के लीजेंड अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वहीं काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपने घर में आज अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र के निधन से पहले का उनका आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट सामने आया है जोकि काफी वायरल हो रहा है। 

धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 29 अक्टूबर 2025 को अपनी फिल्म “IKKIS (इक्कीस)” का ट्रेलर पोस्ट किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होने वाली थी। इसके अलावा, उन्होंने 2 अक्टूबर 2025 को एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें वे थ्री-व्हीलर रिक्शा में अपने साथियों के साथ नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dharmendra Deol (@aapkadharam)

बॉलीवुड के 'ही-मैन' सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय थे। उनके इंस्टाग्राम पर 2.8 मिलियन फॉलोवर्स थे और उन्होंने अब तक 756 पोस्ट्स शेयर की थीं। फैंस उनकी हर पोस्ट को लाइक और कमेंट के जरिए पसंद करते थे। धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने फार्म हाउस, जीवन के खुशहाल पल, शायरी और गाने जैसी कई यादें साझा की थीं। आपको बता दें कि, पिछले दिनों वे हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, हालांकि 12 नवंबर को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी. इसके बाद घर पर ही उनका ट्रीटमेंट चल रहा था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!