डेरा ब्यास जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर, जारी हुई Notification

Edited By Vatika,Updated: 28 Sep, 2020 10:24 AM

dera beas chief baba gurindra singh canceled till february 2021

पंजाब में कोरोना महामारी ने भयानक रूप धारण किया हुआ है, जिसके मद्देनज़र जहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज़ सामने आ रहे हैं

जालंधर (गुलशन): पंजाब में कोरोना महामारी ने भयानक रूप धारण किया हुआ है, जिसके मद्देनज़र जहां रोजाना बड़ी संख्या में कोरोना के मरीज़ सामने आ रहे हैं, वहीं लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। इसे देखते ही डेरा ब्यास की तरफ से अहम फ़ैसला लिया गया है। 

कोरोना के खतरे को देखते हुए डेरा ब्यास के प्रमुख बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के निर्धारित सभी सत्संग कार्यक्रम फरवरी -2021 तक रद्द कर दिए गए हैं। इस संबंधित डेरे की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है, जिसमें बताया गया कि कोरोना संकट के दौरान देश के मौजूदा हालात को देखते हुए डेरा ब्यास में करवाए जाने वाले बाबा जी के सभी सत्संगों के अलावा नाम -दान प्रोगराम भी रद्द कर दिए गए हैं। 

इसके साथ ही पंजाब के अलावा अलग -अलग राज्यों में स्थित सभी सत्संग घरों में भी फरवरी -2021 तक सत्संग नहीं करवाया जाएगा।  इस दौरान डेरे में संगत की एंट्री भी नहीं होगी. इस अवधि में डेरे के सभी हॉस्टल, सराय व शैडें भी बंद रहेंगी। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!