Shocking! पेट दर्द ने ले ली 2 मासूमों की जान, मंजर देख छलक पड़े हर किसी के आंसू

Edited By Kalash,Updated: 18 Sep, 2023 03:13 PM

death of two brothers

2 छोटे सगे भाइयों की अचानक मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है।

तरनतारन (रमन) : विधानसभा हलका खडूर साहिब के अधीन पड़ते गांव मुंडा के रहने वाले 2 छोटे सगे भाइयों की अचानक मौत का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। दोनों की अचानक हुई मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरदित्ता सिंह (8) और प्रिंसपाल सिंह (10) पुत्र बिकर सिंह गांव मुंडा खिलने से पहले ही मुरझा गए। मेहनत मजदूरी करने वाले पिता बिकर सिंह ने बताया कि बीती रात दोनों बेटे पेट में दर्द होने की शिकायत करने लग गए। उन्हें पेट दर्द की गोली दी गई। इस दौरान जब दोनों दर्द से तड़पने लगे तो उन्हें तुरंत नजदीकी गांव में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां से उन्हें अमृतसर गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोमवार सुबह दोनो की मौत हो गई। डॉक्टरों का कहना है कि मृतकों का पोस्टमॉर्टम करने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। दो बेटों की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!