हादसे में स्कूली बच्चों की मौ/त का मामला, पीड़ित परिवारों से मिले CM Mann

Edited By Kalash,Updated: 07 Jun, 2025 05:20 PM

death of school children cm mann met families

7 मई को पटियाला समाना मार्ग पर इनोवा कार व टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में शहर के मासूम स्कूली बच्चों व कार चालक की मौत हो गई थी।

समाना (दीपक गौड़): 7 मई को पटियाला समाना मार्ग पर इनोवा कार व टिप्पर में हुई भीषण टक्कर में शहर के मासूम स्कूली बच्चों व कार चालक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद तकरीबन 1 महीने से अपने बच्चों को इंसाफ दिलाने के लिए धरने पर बैठे पीड़ित परिवारों से मिलने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज समाना पहुंचे। 

आपको बता दें कि आज पीड़ित परिवारों द्वारा समाना पटियाला रोड को पूरी तरह से जाम किया गया था। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना के रेस्ट हाउस में पीड़ित परिवारों के साथ बातचीत की और आश्वासन दिलवाया की मुख्य आरोपी को 24 से 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ-साथ समाना पटियाला रोड और समाना पातडा रोड को फोर लेन में कन्वर्ट करने को भी मंजूरी पर सहमति जताई। इसके साथ कई और फैसले भी लिए गए जिसमें समाना को 7 नई एंबुलेंस दी जाएंगी। बच्चों की याद में स्कूल ऑफ इमीनेंस समाना के अस्पताल को अपग्रेड किया जाएगा और जो लोग पीड़ित परिवारों को इंसाफ दिलाने में कसूरवार हैं उनके खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मीटिंग के दौरान कई पॉलीटिकल पार्टी और धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सदस्य भी शामिल हुए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!