परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आंगन में खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे की हुई मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 29 Oct, 2020 11:09 AM

death of 5 year old child playing in courtyard

उसने बताया कि उसका साढ़े पांच साल का पोता वंशदीप सिंह खेलता हुआ गरिल्लों की तरफ चला गया। अचानक...

गढ़दीवाला(भट्टी): गत शाम 6 बजे के करीब गढ़दीवाला इलाके के गांव राजू दवाखरी में एक बच्चे के सिर पर लोहे की ग्रिल गिरने से उसकी मौत हो गई। इस संबंधी मृतक बच्चे के दादा कश्मीर सिंह ने नम आंखों से बताया कि उनके घर में टाइल्स लगवाने का काम चल रहा था और उसके चलते कुछ गरिल्लें उतार कर रखी हुई थीं।

उसने बताया कि उसका साढ़े पांच साल का पोता वंशदीप सिंह खेलता हुआ गरिल्लों की तरफ चला गया। अचानक ग्रिल उसके सिर पर गिर पड़ी, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिवार की ओर से तुरंत उसे सिविल अस्पताल दसूहा में ले जाया गया जहां बच्चे के मौत हो गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!