Edited By Anjna,Updated: 20 May, 2018 08:12 AM
सादिक-गुरुहरसहाय वाली सड़क को क्रॉस करके दीप सिंह वाला गांव से आगे गुजरती नहर में एक अज्ञात महिला का शव नग्न हालत में पानी में तैरता मिलने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गांव दीप सिंह वाला की महिलाएं रोजाना की तरह नहर के किनारे पर लगे नलके से पानी...
सादिक (परमजीत): सादिक-गुरुहरसहाय वाली सड़क को क्रॉस करके दीप सिंह वाला गांव से आगे गुजरती नहर में एक अज्ञात महिला का शव नग्न हालत में पानी में तैरता मिलने का समाचार है। जानकारी के अनुसार गांव दीप सिंह वाला की महिलाएं रोजाना की तरह नहर के किनारे पर लगे नलके से पानी लेने गईं तो उन्होंने महिला का शव नहर में तैरता देखा। उन्होंने वापस आकर गांव वासियों को बताया।
मृतक महिला नग्न हालत में थी और उसके कानों में बालियां पहनी हुई थीं तथा उसकी उम्र करीब 35-40 वर्ष की लग रही थी। मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। यह नहर का कस्बा फिरोजपुर के अंतर्गत होने के कारण पंचायत द्वारा शव संबंधी थाना गुरुहरसहाय की पुलिस को सूचना दे दी गई है।