मानवता हुई शर्मसार, सिविल अस्पताल के शौचालय में मिला नवजात शिशु का शव(वीडियो)

Edited By Sunita sarangal,Updated: 10 Sep, 2019 03:37 PM

सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में आज उस समय मानवता शर्मसार हो गई जब ग्राऊंड फ्लोर के गायनी वार्ड के शौचालय में किसी अज्ञात ने नवजात शिशु को बाल्टी में फैंक दिया।

जालंधर(शौरी): सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में आज उस समय मानवता शर्मसार हो गई जब ग्राऊंड फ्लोर के गायनी वार्ड के शौचालय में किसी अज्ञात ने नवजात शिशु को बाल्टी में फैंक दिया। घटना का खुलासा सुबह करीब 8 बजे हुआ। जब सफाई कर्मचारी परमजीत कचरा उठाने लगी तो उसने शिशु का शव देखकर तुरंत डाक्टरों को सूचित किया। इस मामले की सूचना थाना 4 की पुलिस को दी गई और उसके बाद पुलिस ने अस्पताल में पहुंच शव को सिविल अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया।

आशंका जाहिर की जा रही है कि किसी ने बीती देर रात को मौका पाकर शिशु के शव को यहां फैंक दिया। शिशु के सिर पर बाल भी दिखाई दे रहे थे, जिससे लग रहा था कि किसी महिला ने डिलीवरी के बाद मृत शिशु को जन्म दिया है।इस मामले में सीनियर मैडीकल अफसर का कहना है कि शिशु 9 माह से अधिक का लग रहा है और उन्होंने मामले के लिए जांच कमेटी बनाने के लिए मैडीकल सुपरिटेंडेंट को कहा है। बीती रात कई महिलाओं की डिलीवरी हुई, लेकिन सभी के शिशु ठीक थे, किसी शिशु की डिलीवरी के दौरान मृत्यु नहीं हुई है।

दूसरी ओर थाना 4 के एस.एच.ओ. कमलजीत सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और शिशु के शव को कोई बाहर से कैसे फैंक कर जा सकता है। हालांकि पुलिस ने फगवाड़ा निवासी एक महिला से पूछताछ की। पता चला है कि उसके शिशु की मौत फगवाड़ा के सरकारी अस्पताल में हुई और देर रात ही वह सिविल अस्पताल से चली गई थी। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!