इश्क में अंधी बहू का कारनामा, प्रेमी संग मिल दिया इस वारदात को अंजाम

Edited By Kalash,Updated: 29 Sep, 2024 11:12 AM

daughter in law killed man

फिरोजपुर के गांव भम्बा लंडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

फिरोजपुर/घल्लखुर्द : फिरोजपुर के गांव भम्बा लंडा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां करीब 65 वर्षीय ससुर को अवैध संबंधों से रोकने पर उसकी बहू और बहू के आशिक ने हत्या कर उसका शव नहर में फैंक दिया। यह जानकारी देते हुए थाना घल्ल खुर्द के एस.एच.ओ. इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा बहू और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शिकायतकर्ता आत्मा सिंह पुत्र गुरमेज सिंह वासी गांव भम्बा लंडा पुलिस को दी लिखती शिकायत और बयानों में बताया कि 21 सितंबर को दोपहर करीब 3:15 बजे उसके भाई बलविंदर सिंह (उम्र 65 वर्ष) को किसी का फोन आया और उसका भाई अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी लेकर घर से चला गया जो अभी तक वापस नहीं लौटा। बाद में उसे पता चला है कि उसके भाई बलविंदर सिंह को उसकी बहू अमनदीप कौर ने अपने आशिक बोहड़ सिंह के साथ षड्यंत्र रचकर हत्या कर नहर में फैंक दिया है।

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार मृतक बलविंदर सिंह की बहू अमनदीप कौर के बोहड़ सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी गांव डोड़ जिला फरीदकोट के साथ अवैध संबंध थे और उसका ससुर बलविंदर सिंह उसे ऐसा करने से रोकता था और इसी रंजिश में अमनदीप कौर ने बोहड़ सिंह के साथ साजिश रच कर बलविंदर सिंह की हत्या कर दी और उसकी लाश नहर में फैंक दी। उन्होंने बताया कि बोहड़ सिंह और अमनदीप से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!