बड़ी वारदात: घर में मौजूद युवक की गोली मार कर ह/त्या

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2026 12:54 PM

crime news firing

शहर के महताबगढ़ क्षेत्र में सोमवार की रात कुछ आरोपियों ने एक नौजवान का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया।

कपूरथला (भूषण, महाजन, मल्होत्रा): शहर के महताबगढ़ क्षेत्र में सोमवार की रात कुछ आरोपियों ने एक नौजवान का गोलियां मार कर कत्ल कर दिया। इस मामले को लेकर जहां सिटी पुलिस ने कई आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, वहीं कत्ल की इस वारदात को आखिर क्यों अंजाम दिया गया, इसको लेकर पुलिस विभिन्न ऐंगलों से जांच कर रही है। अंतिम समाचार मिलने तक कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए देर रात तक छापामारी जारी रही। 

जानकारी के अनुसार थाना सिटी कपूरथला के अधीन आते मोहल्ला महताबगढ़ में अपने घर में मौजूद मनी नामक नौजवान पर कुछ आरोपियों ने हमला कर दिया, जिस दौरान आरोपियों द्वारा चलाई गई एक गोली मनी को लग गई, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही डी.एस.पी सब डिवीजन शीतल सिंह तथा एस.एच.ओ. सिटी रणजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा मृतक मनी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कपूरथला भेज दिया। मृतक के रिश्तेदारों ने बताया कि मनी की शादी 9 महीने पहले हुई थी।

वहीं मृतक मनी के बयानों पर पुलिस ने कुछ आरोपियों की पहचान कर ली है, जो कि महताबगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। आरोपियों के साथ आए कुछ अन्य आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। वहीं इस संबंध में जब डी.एस.पी. सब डिवीजन डा. शीतल सिंह से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल मुख्य आरोपियों सहित कई अन्य आरोपियों को पहचान लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!