जालंधर में बड़ी वारदात! बेटे-बहू ने पिता को उतारा मौत के घाट, हैरान कर देगा मामला

Edited By Kalash,Updated: 30 Aug, 2026 05:29 PM

crime in jalandhar

जालंधर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया।

जालंधर : जालंधर से दिल-दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार हरगोबिंद नगर में एक बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि पैसे के विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। मृतक की पहचान दलजीत सिंह पुत्र फकीर सिंह के रूप में हुई है जो कि फैक्ट्री में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करता था। वहीं आरोपियों की पहचान बेटे सुखपाल सिंह और बहू रूही के रूप में हुई है।   

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सुखपाल सिंह ने पिता की मर्जी के खिलाफ रूही से शादी की थी जिस कारण उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद उसका बेटा अपनी पत्नी के साथ हरगोबिंद नगर में ही किराय के मकान में रहने लगा था। वह दुबई भी गया था पर कुछ समय पहले वापिस आ गया था। अब उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी जिस कारण वह पिता दलजीत सिंह से पैसे मांगता था पर उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया। इस कारण उनका विवाद हो गया और बेटे-बहू ने मिलकर तेजधार हथियार से पिता के सिर पर वार कर दिया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!