जालंधर में नहीं थम रही कोरोना रफ्तार, 83 लोगों की रिपोर्ट आई 'Positive'

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Aug, 2020 01:16 PM

corona havoc continues in jalandhar even today 83 people report positive

बीते दिन भी जहां जिले में कोरोना से 4 और रोगियों की मौत हो गई वहीं 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी...

जालंधर(रत्ता): कोरोना को लेकर लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है जिस कारण इस वायरस का प्रकोप लगातार जारी है और इसकी चपेट में आने वाले रोगियों की संख्या में निरंतर वृद्धि हो रही है। मिली जानकारी अनुसार जालंधर जिले में आज अभी तक 83 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की पुष्टि हुई है। इनमें से 60 की रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है और अब 23 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि की गई है। 

जालंधर में वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। बीते दिन भी जहां जिले में कोरोना से 4 और रोगियों की मौत हो गई वहीं 87 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिन 87 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई,  उनमें भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के चीफ मैनेजर सहित 13 स्टाफ सदस्य भी शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!