कोरोना काराण इस अस्पताल में 24 घंटे में 31 की मौत, हर तरफ मची चीख-पुकार

Edited By Vatika,Updated: 08 May, 2021 11:58 AM

corona crisis 31 died due to corona in 24 hour

पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में कोरोना महामारी ने पूरी तरह हड़कंप मचाया हुआ है

पटियाला: पटियाला के सरकारी राजिंद्रा अस्पताल में कोरोना महामारी ने पूरी तरह हड़कंप मचाया हुआ है और अस्पताल में मौत की चीखें गूंज रही हैं। पिछले 24 घंटों दौरान अस्पताल में 31 लोगों की जान चली गई है, जबकि ज़िले में गत दिवस कोरोना के 680 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इस बारे जानकारी देते सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजिंद्र अस्पताल  में हुई 31 मौतों में से 11 पटियाला जिसे से सबंधित हैं, जबकि 18 और जिलों के साथ सबंधित हैं और 2 अन्य राज्यों के मरीज़ों की मौत हुई है।


इस दौरान अस्पताल में 82 मरीज़ दाख़िल हुए,जिनमें से 8 पंजाब के बाहर से हैं और 12 मरीज़ों को छुट्टी मिल गई है। पटियाला के सिविल सर्जन डा. सतीन्द्र सिंह ने बताया कि ज़िले में 680 नए केस कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अब कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की संख्या 37287 हो गई है। 541 ठीक हो गए हैं, जिसके साथ ठीक होने वालों की संख्या 31969 हो गई है। इस समय कोरोना के सक्रिय मरीज़ों की संख्या 4447 है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!