फिरोजपुर में कोरोना ब्लास्ट, 5 लोगों की मौत सहित इतनी बड़ी संख्या में आए नए मामले

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Apr, 2021 06:15 PM

corona blast in ferozepur

जिला फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। कोरोना से आज जिले में जहां.....

फिरोजपुर(कुमार): जिला फिरोजपुर में आज बड़ा कोरोना ब्लास्ट हुआ है। कोरोना से आज जिले में जहां 5 लोगों की मौत हो गई वहीं 148 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मरने वालों में ब्लॉक फिरोजशाह की 42 वर्षीय महिला, एक 49 वर्षीय महिला, एक 73 वर्ष की महिला, एक 56 वर्षीय पुरुष और ब्लॉक कसुआना की एक 95 वर्षीय महिला शामिल है।  

सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 196 तक पहुंच गई है। जहां आज इतनी बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं वहीं 93 संक्रमित लोग ठीक भी हुए हैं। जिले में अब 772 संक्रमित है, जिनका इलाज चल रहा है। अब तक कुल 6595 संक्रमित पाए गए थे, जिनमें से 5627 तक ठीक हो चुके हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!