कांग्रेस के प्रदेश स्पोक्समैन राज बख्श कंबोज की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव, जिले में 7 नए केस आए सामने

Edited By Tania pathak,Updated: 02 Aug, 2020 05:51 PM

congress state spokesman raj bakhsh kamboj s report corona positive

स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी गई रिपोर्ट मुताबिक जिले में 7 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें खास तौर पर...

जलालाबाद, (सेतिया) स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी गई रिपोर्ट मुताबिक जिले में 7 नए केस कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें खास तौर पर जलालाबाद से सबंधित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश स्पोक्समैन राज बख्श कंबोज वी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके इलावा परविंदर सिंह अबोहर, संतोश राणी फाजिल्का, छिंदरपाल कौर पत्रेवाला, सुखदेव कुमार फजिल्का अनीता राणी फाजिल्का भी कोरोना पाजटिव पाए गए हैं। ये जानकारी स्वास्थ्य विभाग मास मीडिया अनिल धामू ने दी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 108 केस एक्टिव हो गए हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए हैं इनके संपर्क में आने वाले लोग खुद को एकांतवास कर लें और इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भी दें तांकि उनकी सैंपलिंग हो सके। उधर जलालाबाद से सबंधित प्रदेश स्पोक्मैन की रिपोर्ट पाजटिव पाए जाने पर कांग्रेसी खेमे में बैचेनी है क्योंकि राज बख्श कंबोज का रोजाना कई लोगों के साथ संपर्क रहता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!