Election 2019: पंजाब की सभी 13 सीटें जीतेंगे: कैप्टन

Edited By swetha,Updated: 10 Mar, 2019 08:38 PM

congress meeting in news delhi

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी तेरह सीटें जीतेगी। कैप्टन दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों की सूची छांटने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की कपूरथला हाऊस में हुई बैठक...

नई दिल्ली/चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी प्रदेश की सभी तेरह सीटें जीतेगी। कैप्टन दिल्ली में पार्टी प्रत्याशियों की सूची छांटने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की कपूरथला हाऊस में हुई बैठक में हिस्सा लेने आए थे।  

बाद में मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बैठक में सभी सीटों पर चर्चा की गई और सूची छांटी गई। उन्होंने कहा कि नाम अंतिम निर्णय के लिए पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजे जाएंगे। कोई नाम बताने से इंकार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनावों का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और उसे किसी सहयोगी की जरूरत भी नहीं है।   

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी कदम उठायेगी कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुरक्षित माहौल में हों। पुलिस व प्रशासन राज्य में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए मिलकर काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि सेना अराजनीतिक संस्था और किसी पार्टी को राजनीतिकरण नहीं चाहिए क्योंकि ऐसा कोई भी प्रयास सेनाओं के मनोबल को प्रभावित कर सकता है। बाद में कैप्टन आशा कुमारी और सुनिल जाखड़ के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ़ मनमोहन सिंह से मिले। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!