फिरोजपुर में एक और कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की पुष्टि

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jun, 2020 09:25 AM

confirmation of another corona positive person in ferozepur

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए विजय कुमार के........

तलवंडी भाई(गुलाटी): तलवंडी भाई में कोरोना वायरस के मामले प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। यहां एक और व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए विजय कुमार के परिवार से संबंधित है, जिसकी 25 जून को सैंपलिंग हुई थी और उसकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि की गई थी।

इसके साथ ही तलवंडी भाई में सक्रिय मरीजों की संख्या 5 हो गई है। इस महामारी के कारण शहर के एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि एक महिला इसे मात देकर घर लौटी है। जिला फिरोजपुर में कुल कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या 32 हो गई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!