लुधियाना में एक महिला के संक्रमित होने की पुष्टि

Edited By Mohit,Updated: 25 Mar, 2020 06:33 PM

confirmation of a woman infected in ludhiana

पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना के गुरदेव नगर में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है।

लुधियानाः पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना के गुरदेव नगर में कोरोना संक्रमण का एक मामला सामने आया है। इसकी पुष्टि दयानंद मेडिकल कालेज अस्पताल के अधीक्षक संदीप शर्मा ने आज यहां दी। उन्होंने बताया कि महिला (55) को डीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था तथा उसके सेंपल ले लिए गए थे और आज उसकी रिपोर्ट आई जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। 

उसके बाद महिला के पति तथा बेटे के अलावा उसका इलाज करने वाले डाक्टर तथा मेडीकल स्टाफ के चार कर्मचारियों के टैस्ट लिए गए हैं तथा रिपोर्ट आने तक उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक उक्त महिला हाल में स्पेन से लौटी थी और यह जानकारी उसने डाक्टरों से छिपाई। ज्ञातव्य है कि पंजाब में अब तक पाजिटिव पाए गए मामलों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!