पति की लंबी उम्र के लिए रखा करवाचौथ, तस्वीरें शेयर करने के बाद पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2020 04:09 PM

commit suicide by renu sharma jalandhar

यहां के ग्रीन मॉडल टाऊन के साथ लगते शिव विहार में एक मशहूर कारोबारी की पत्नी द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

जालंधर (वरुण): यहां के ग्रीन मॉडल  टाऊन के साथ लगते शिव विहार में एक मशहूर कारोबारी की पत्नी द्वारा फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रेनू शर्मा पत्नी रुपेश शर्मा निवासी शिव विहार के रूप में हुई है। रेनू शर्मा के पति कंप्यूटर टच कंपनी के नाम से कारोबार करते हैं। रेनू करवा चौथ वाले दिन बेहद खुश नज़र आ रही थी, जिसकी तस्वीरें भी उसने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

PunjabKesari

थाना नंबर -7 के इंचार्ज रमनदीप सिंह ने बताया कि गत रात रेनू और रुपेश का आपस में झगड़ा हो गया था। झगड़े के बाद रेनू ने ख़ुद को कमरे में बंद कर लिया और उसके कुछ समय बाद ही उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी की सूचना मिलते ही थाना नंबर -7 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी थी। घटनास्थल से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है। 

PunjabKesari

थाना इंचार्ज का कहना है कि रेनू के मायके वालों ने किसी पर दोष नहीं लगाया है। उनका एक बेटा और बेटी हैं, जोकि कनाडा में रहते हैं। बता दें कि करवा चौथ के मौके पर रेनू ने अपने पति के साथ सेलीब्रेट की तस्वीरें फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर भी अपलोड की थीं, जिन तस्वीरों में उसके चेहरे पर कोई भी परेशानी नज़र नहीं आ रही थी।

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!