मशहूर डॉक्टर और उसकी पत्नी से परेशान इस व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, जानें क्या है मामला

Edited By Vatika,Updated: 16 Aug, 2021 10:20 AM

commit suicide by famous doctor

जिले में एक व्यक्ति द्वारा शहर के मशहूर डाक्टर और उसकी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने का मामला

श्री मुक्तसर साहिबः जिले में एक व्यक्ति द्वारा शहर के मशहूर डाक्टर और उसकी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार श्री मुक्तसर साहिब के गांव रुपाना के निवासी नरिन्दर सिंगला ने अपने खेत में पेड़ के साथ फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की जेब में से मिले खुदकशी नोट अनुसार ज़मीन के एक मामले में उसने शहर के मशहूर डाक्टर रजिन्दर बांसल और उसकी पत्नी भावना से 85 लाख रुपए लेने थे। यह डाक्टर दंपति न तो उसे पैसे दे रहा था और न ही ज़मीन दे रहा था।

इसी परेशानी के चलते उसकी तरफ से आत्महत्या कर ली गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी का कोरोना के साथ कुछ समय पहला देहांत हो गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!