चुनावी ड्यूटी दौरान सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौ'त का मामला, परिवार के लिए उठी ये मांग

Edited By Urmila,Updated: 15 Dec, 2025 04:18 PM

district council elections

हाल ही में मोगा के बाघा पुराना कस्बे के गांव संगतपुरा के पास सुबह कोहरे की वजह से धूड़कोट रणसिंह के रहने वाले टीचर कपल जसकरन सिंह और कमलजीत कौर का एक्सीडेंट हो गया।

मोगा (कशिश सिंगला): हाल ही में मोगा के बाघा पुराना कस्बे के गांव संगतपुरा के पास सुबह कोहरे की वजह से धूड़कोट रणसिंह के रहने वाले टीचर कपल जसकरन सिंह और कमलजीत कौर का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आज मोगा सिविल अस्पताल में उनका पोस्टमॉर्टम किया गया। इस मौके पर टीचर यूनियन के नेताओं ने सरकार से उनके दोनों बच्चों को सरकारी नौकरी, पढ़ाई का खर्च और चार करोड़ रुपये देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही उनकी मांग नहीं मानी तो वे आने वाले समय में अपना संघर्ष और तेज करेंगे और विरोध प्रदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि कपल का आज अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!