सी.एम. मान परिवार सहित जालंधर हुए शिफ्ट, नई कोठी में आते ही कही यह बड़ी बात

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Jun, 2024 06:14 PM

cm mann shifted to jalandhar with his family said

पंजाब सी.एम. भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है, जिसका आज गृह प्रवेश है।

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य के लोगों, खासकर माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों से किया अपना एक और वादा पूरा करते हुए अपना निवास स्थान बदल लिया है और जालंधर में डेरा डाल दिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल का एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य, विशेष रूप से माझा और दोआबा क्षेत्र के लोगों को उनकी दैनिक गतिविधियों को पूरा करने के लिए सुविधाएं प्रदान की जाएं। उन्होंने कहा कि अपनी तरह की इस अनूठी पहल का उद्देश्य लोगों से सीधे जुड़ना है क्योंकि वे लोगों की सुविधा के लिए सप्ताह के कुछ निश्चित दिनों में यहां मौजूद रहेंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब लोगों को अपने रोजमर्रा के काम के लिए चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा क्योंकि राज्य के मुख्यमंत्री उनके लिए जालंधर में मौजूद रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले लोगों से यह वादा किया था और यह उनके लिए बेहद गर्व और संतुष्टि की बात है कि उन्होंने एक बार फिर अपना वादा पूरा किया है। उन्होंने कहा कि उनके सभी प्रयासों का एकमात्र उद्देश्य राज्य की प्रगति और यहां के लोगों की समृद्धि सुनिश्चित करना है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वो दिन अब चले गए, जब सरकार चंडीगढ़ के दफ्तरों से चलती थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए सरकार अब गांवों और कस्बों से चल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 'सरकार आपके द्वार' के बैनर तले अपनी प्रमुख योजना पहले ही शुरू कर दी है, जिसके तहत लोगों को घर-घर तक सेवाएं पहुंचाने के लिए ग्राम स्तर पर शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि आने वाले दिनों में जन कल्याण के लिए इस तरह की और भी जनहितैषी पहल की जाएंगी।

पंजाब सी.एम. भगवंत मान जालंधर में लिए गए किराए के मकान में परिवार सहित शिफ्ट हो गए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर वैस्ट के उपचुनाव के लिए शहर के दीप नगर में एक मकान किराए पर लिया है, जहां पर आज परिवार सहित पहुंचे। सी.एम. मान के जालंधर पहुंचने पर पंजाब पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है तथा सी.एम. के आगमन को देखते शहर में भी चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखे गए। 

सी.एम. मान ने इस बारे एक टवीट के जरिए जानकारी देते कहा है कि पिछले दिनों मैने कहा था कि जालंधर में घर किराए पर ले रहा हूं .. मैं आज जालंधर में परिवार सहित घर में आ गया हूं....माझे और दोआबे के लोगों को अब चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा, उनकी समस्याओं व मसलों का यहीं पर ही निपटारा करूंगा......हमने लोगों की परेशानियों को कम करने व लोगों को अपने साथ सीधे मुलाकात करने के लिए हर संभव उपाय कर रहे हैं....

जिक्रयोग्य है  कि सी.एम. भगवंत मान ने हाल ही बड़ा ऐलान किया था कि वह जालंधर वैस्ट में होने जा रहे उपचुनाव के लिए एक घर किराए में ले रहे हैं, जिसे चुनावों के बाद भी सी.एम. आफिस के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा और सप्ताह में 2 से 3 दिन तक वह यहीं पर रहेंगे और जालंधर व आसपास के लोगों को चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं होगी और अपनी समस्याओं को लेकर सीधे उनसे रूबरू हो सकेंगे। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!